जब एक इंसान मेहनत के बाद पसीने से भीगा हो, तो उसका स्वागत होना चाहिए ओर उसे पानी पूछा जाना चाहिए या उसे Deo OR perfume प्रयोग करने की सलाह! क्या पसीना अब मेहनत का प्रायावाची ना हो कर तिरस्कार हो गया है - ये बदलता समय हे या गिरती नेतीक्ता!
जब आपसे गाँधी जी का जन्म वर्ष पूछा जाए ओर आप seach box मे खोजकर उसका ज्वाब दे - ये बदलता समय हे या बदलती शिक्षा!
जब आपसे अपने संबंधी का दूरभाष संख्या पूछा जाए ओर आप अपने मोबाइल पर उसे खोजने लगे - ये बदलता समय हे या संबंधो की दूरियाँ!
जब आप कॉंक्रीट के शहरो मे किसी जानवर को आवारा घूमते पाएँ - क्या ये बदलता समय हे या हमारा जानवरो के प्रवास पर अतिक्रमण!
जब गोरे सूर्य स्नान अपने रंग को गहरा करने के लिए व काले fair & lovly गोरा करने के लिए प्रयोग करे - ये बदलता समय हे या अपनी अंदर की हीन भावना!
No comments:
Post a Comment